खामेनेई की मौत से आगबबूला हुआ ईरान, अमेरिका और इजरायल को दी खुली चेतावनी, ‘कड़ी सजा भुगतने के लिए रहें तैयार'

MoneySutraHub Team

 Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei death: खामेनेई की मौत से ईरान भड़क गया है। ईरान ने अमेरिका-इजरायल को इस हमले का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। जानें इस बड़े वैश्विक संकट की पूरी खबर।

Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei death

ईरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरा मिडिल ईस्ट एक भयंकर अनिश्चितता की तरफ बढ़ गया है। इस घटना के बाद ईरान बुरी तरह से भड़क उठा है। ईरान ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और साफ शब्दों में कह दिया है कि इस जुर्म की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।


‘कठोर और निर्णायक' सजा की चेतावनी


ईरानी कैबिनेट ने इस घटना को एक बड़ा अपराध बताते हुए कहा है कि इसे किसी भी हाल में बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं, ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य टुकड़ी ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने कसम खाई है कि खामेनेई की हत्या करने वालों को बेहद 'कठोर और निर्णायक दंड' दिया जाएगा।


इस घटना के बाद से ही ईरान की जनता में भारी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे देश में 7 दिन के राष्ट्रीय अवकाश (शोक) का ऐलान किया गया है।


सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही


इस हमले की भयावहता का अंदाजा सैटेलाइट तस्वीरों से लगाया जा सकता है। यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस' ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में वह जगह भारी बमबारी से पूरी तरह तबाह नजर आ रही है, जहां खामेनेई मौजूद थे। ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने भावुक बयान देते हुए कहा कि खामेनेई की मौत उनके दफ्तर में ही हुई। यह साबित करता है कि वे अपनी आखिरी सांस तक अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे और जनता के साथ मजबूती से खड़े थे।


ईरान का भविष्य और अमेरिका का बयान


खामेनेई के दुनिया से जाने के बाद ईरान का भविष्य अब अधर में लटक गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में युद्ध और अस्थिरता का खतरा कई गुना बढ़ा दिया है।


इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि यह घटना ईरान की आम जनता के लिए एक बहुत बड़ा मौका है। अब ईरानी लोग अपने देश की बागडोर वापस अपने हाथों में ले सकते हैं। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी और बढ़ने के आसार हैं।


यह भी पढेंः- कच्चे तेल में लगेगी आग! अमेरिका-ईरान तनाव से 110 डॉलर तक पहुंच सकता है क्रूड ऑयल, जानें भारत पर क्या होगा असर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top