Ayatollah Ali Khamenei death: अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत। पूरे ईरान में मातम, 40 दिन का शोक घोषित। हमले में 7 टॉप कमांडर भी ढेर।
ईरान: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत के बाद पूरे देश में भारी मातम का माहौल है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में अली खामेनेई मारे गए हैं। इस खबर के सामने आते ही ईरान की सड़कों पर लोग अपने रहबर (नेता) के गम में रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं।
मशहद में इमाम रजा की मजार पर उमड़ी भीड़
जैसे ही ईरानी मीडिया 'प्रेस टीवी' (Press TV) के एंकर ने भरे मन से खामेनेई की मौत की खबर पढ़ी, देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। मशहद शहर में स्थित इमाम रजा के पवित्र तीर्थस्थल का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि खबर सुनते ही लोग बेसुध हो गए। मजार के पास हजारों लोग रोते हुए नजर आ रहे हैं। खबर के ऐलान के कुछ ही मिनटों बाद लोग अपने नेता के सम्मान में सड़कों पर उतर आए।
The moment Press TV's presenter broke the tragic news of the martyrdom of Ayatollah Khamenei pic.twitter.com/tA2aN9tcEt
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
हमले में परिवार के कई सदस्य भी मारे गए
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इजरायली-अमेरिकी हमलों में केवल खामेनेई ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के कई लोगों की भी जान गई है। मरने वालों में अली खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू शामिल हैं। इस बड़ी घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक (National Mourning) और 7 दिनों की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।
ईरान के 7 टॉप कमांडर भी हुए ढेर
इस हमले के साथ ही इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा तंत्र को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर सटीक और अचूक हमले किए हैं।
Grief and sorrow fill the holy shrine of Imam Reza in Mashhad as Iranians hear about the martyrdom of Ayatollah Khamenei.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/UV16DkQqhX
इन हमलों में ईरान के 7 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को मार गिराया गया है। इजरायली सेना ने अपने पोस्ट में कड़े शब्दों में लिखा, "यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।"
मारे गए 7 ईरानी कमांडरों के नाम:
- अली शमखानी
- मोहम्मद पाकपुर
- सालेह असदी
- मोहम्मद शिराजी
- अजीज नासिरजादेह
- हुसैन जबल अमेलियन
- रजा मुजफ्फर-निया
Few minutes after the announcement of the martyrdom of Imam Khamenei, people across Iran went out to mourn the loss of their Leader.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
Follow https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/hpnONmL58o
आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके शीर्ष सैन्य कमांडरों की मौत ईरान के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। इस घटना ने मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहे तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। अब पूरी दुनिया की नजरें ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह इस बड़े नुकसान का जवाब कैसे देता है।

