क्या भारत में खत्म हो रहा है पेट्रोल-डीजल? पंपों पर भागने से पहले जान लें IOCL, BPCL और HPCL का ये बड़ा बयान

MoneySutraHub Team

 Petrol Diesel Shortage India: भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। IOCL, BPCL और HPCL ने कहा है कि देश में ईंधन का फुल स्टॉक है। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच घबराने की जरूरत नहीं।

Strait of Hormuz Middle East Tension Impact

नई दिल्लीः अगर आप भी सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें देखकर अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए पंप की तरफ भागने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।


भारत की दिग्गज तेल कंपनियों जेसे की इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पूरा स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन बिना किसी रुकावट के बेहतरीन तरीके से काम कर रही है। सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं।


क्यों उड़ी ईंधन खत्म होने की अफवाह?


दरअसल, यह पूरा मामला वेस्ट एशिया (मध्य पूर्व) में अचानक बढ़े तनाव से जुड़ा है। लड़ाई का यह नया दौर 28 फरवरी 2026 को तब शुरू हुआ, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े हमले किए। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं की मौत की खबर आई। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल और अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मिसाइल व ड्रोन दाग दिए।


इन भयंकर युद्ध के हालातों को देखकर दुनियाभर में यह डर फैल गया कि ग्लोबल ऑयल सप्लाई रुक सकती है, जिससे भारत में भी पेट्रोल-डीजल की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।


तेल कंपनियों ने जनता को क्या भरोसा दिया?


अफवाहों को रोकने के लिए IOCL, BPCL और HPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X' पर आकर जनता को सीधा संदेश दिया। तीनों कंपनियों की बातों का मुख्य सार यह है:


घबराने की जरूरत नहीं: देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) का पर्याप्त भंडार (Stock) है।


सप्लाई एकदम नॉर्मल: पेट्रोल पंपों पर ईंधन पहुंचाने वाला डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिल्कुल सामान्य रूप से काम कर रहा है।


पंपों पर भीड़ न लगाएं: कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक होकर (घबराहट में) पेट्रोल पंपों पर फालतू की भीड़ इकट्ठा न करें।


अफवाहों से बचें: केवल आधिकारिक (Official) जानकारी और न्यूज़ पर ही भरोसा करें। किसी भी शॉर्ट-टर्म ग्लोबल परेशानी से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है।


होर्मुज स्ट्रेट का भारत के लिए क्या है कनेक्शन?


ईरान और ओमान/यूएई के बीच एक बहुत ही संकरा समुद्री रास्ता है, जिसे ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) कहते हैं। दुनिया के कच्चे तेल (Crude Oil) का एक बहुत बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है।


भारत के लिए यह इसलिए अहम है क्योंकि हम अपनी जरूरत का लगभग 40% कच्चा तेल मिडिल ईस्ट से खरीदते हैं, जो इसी होर्मुज स्ट्रेट से होकर भारत आता है। इस इलाके में युद्ध होने से सप्लाई में रुकावट का डर लाजमी है। हालांकि, भारत सरकार ने पहले ही यह इंतजाम कर रखा है कि अगर इस रूट पर कोई दिक्कत आती है, तो देश की एनर्जी सिक्योरिटी को कोई खतरा न हो और अन्य देशों से तेल की सप्लाई तुरंत बढ़ाई जा सके।


कुल मिलाकर बात इतनी है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव जरूर है, लेकिन भारत के पास ईंधन की कोई कमी नहीं है। इसलिए, अपनी गाड़ी आराम से चलाएं और पेट्रोल-डीजल की झूठी खबरों को शेयर करने से बचें।


यह भी पढेंः- Flipkart Layoffs: फ्लिपकार्ट ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, क्या IPO की तैयारी है असली वजह?


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top