Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, क्या म्यूचुअल फंड SIP रोकने का है सही समय? जानें एक्सपर्ट्स की सटीक सलाह

MoneySutraHub Team

 Mutual Fund SIP: शेयर बाजार में भारी गिरावट (Sensex Fall) देखकर क्या आप भी अपनी म्यूचुअल फंड SIP रोकने की सोच रहे हैं? अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सेंसेक्स 1470.50 अंक टूट गया है। ऐसे में घबराहट में SIP बंद करें या निवेश बढ़ाएं?  एक्सपर्ट से जानें जानिए कैसे गिरता बाजार आपके लिए नुकसान नहीं, बल्कि मोटा मुनाफा कमाने का एक शानदार मौका बन सकता है। पढ़ें निवेश की सबसे सुरक्षित और सही रणनीति।

Mutual Fund: Stop SIP or continue?

अहमदावाद, 15 मार्चः दुनिया भर में जब भी कोई भू-राजनीतिक (Geo-political) तनाव होता है, तो उसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता है। इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने भारतीय शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मचा दी है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1.93 प्रतिशत टूट गया। यह 1470.50 अंकों का गोता लगाकर 74,563.92 के स्तर पर बंद हुआ। इस लाल निशान को देखकर म्यूचुअल फंड निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है "क्या अपनी SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) जारी रखें या नुकसान से बचने के लिए इसे तुरंत रोक दें?"


- Jaydevsinh Chudasama, Investor Point


एक्सपर्ट्स की राय: घबराएं नहीं, यह एक शानदार मौका है


निवेश की दुनिया के दिग्गजों का मानना है कि बाजार गिरते समय घबराहट (Panic) में लिए गए फैसले सबसे ज्यादा नुकसान कराते हैं। इन्वेस्टर पोइन्ट के फाउंडर जयदेव चूडासमा कहते हैं कि बाजार का यह उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह तो पैसा बनाने का एक बेहतरीन मौका है।


जब बाजार गिरता है, तो आपकी SIP की तय रकम से आपको म्यूचुअल फंड की ज्यादा यूनिट्स (Units) मिलती हैं। जब बाजार वापस ऊपर जाता है, तो यही ज्यादा यूनिट्स आपको शानदार रिटर्न देती हैं।


कैसे काम करता है रुपया लागत औसत (Rupee Cost Averaging)?


SIP की सबसे बड़ी ताकत ‘रुपया लागत औसत' है। इसका सीधा सा मतलब है कि आप हर महीने एक फिक्स रकम बाजार में लगा रहे हैं। जब बाजार ऊंचाई पर होता है, तो आपको कम यूनिट्स मिलती हैं। लेकिन जब बाजार नीचे गिरता है (जैसे अभी हो रहा है), तो उसी रकम में आपको ज्यादा यूनिट्स अलॉट हो जाती हैं। इससे लंबे समय में आपकी निवेश की औसत लागत (Average Cost) काफी कम हो जाती है।


बाजार गिरने पर निवेशक करते हैं ये 3 बड़ी गलतियां


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार क्रैश होने पर अक्सर लोग कुछ आम गलतियां करते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए:


डर कर पैसा निकाल लेना: पोर्टफोलियो लाल देखकर लोग नुकसान में ही अपना पैसा निकाल लेते हैं।


SIP रोक देना: SIP बंद करने से आप सस्ते में ज्यादा यूनिट्स खरीदने का सुनहरा मौका गवां देते हैं।


एक साथ बड़ी रकम (Lump Sum) लगाना: गिरते बाजार में बिना सोचे-समझे एकमुश्त बड़ा पैसा डालना भी रिस्की है, क्योंकि किसी को नहीं पता बाजार और कितना नीचे जाएगा।


क्या अपनी एसेट एलोकेशन में बदलाव करना चाहिए?


जयदेव चूडासमा सलाह देते हैं कि ऐसे अस्थिर माहौल में अपने पोर्टफोलियो को बैलेंस करना बहुत जरूरी है। स्मॉल कैप फंड्स में अभी गिरावट ज्यादा तेज हो सकती है, इसलिए लार्ज कैप (Large Cap) और मिड कैप (Mid Cap) फंड्स में निवेश सुरक्षित विकल्प है। इसके अलावा, अपने कुल पोर्टफोलियो का 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा सोने या चांदी (Gold/Silver) में जरूर रखें। बुरे वक्त में यह आपके निवेश के लिए एक मजबूत ढाल का काम करता है।


क्या अभी SIP का अमाउंट बढ़ा देना चाहिए?


अगर आपके पास एक्स्ट्रा सेविंग है और आप 3 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश कर रहे हैं, तो अपनी SIP की रकम बढ़ाना एक स्मार्ट मूव होगा। पंकज मठपाल का कहना है कि आप चाहें तो कुछ महीनों के लिए अस्थायी तौर पर (Temporarily) अपना SIP अमाउंट बढ़ा सकते हैं, ताकि गिरते बाजार का पूरा फायदा उठाया जा सके।


नए निवेशकों के लिए क्या है सलाह?


जो लोग बाजार के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक्सपर्ट्स की साफ सलाह है सही समय (Right Timing) का इंतजार करना सबसे बड़ी भूल है। SIP बनी ही इसलिए है ताकि आप हर तरह के बाजार में निवेश कर सकें। इसलिए, बिना देरी किए आज ही शुरुआत करें।


पुराने संकटों से क्या सीखें?


साल 2008 की वैश्विक मंदी हो या 2020 का कोविड क्रैश, बाजार हमेशा गिरकर और भी मजबूती से ऊपर उठा है। इन घटनाओं से हमें 3 बातें सीखनी चाहिए:


  • धैर्य बनाए रखें।
  • अपनी SIP बिना रुके चलने दें।
  • निवेश के फैसले सट्टेबाजी की तरह नहीं, बल्कि शांति से लें।


बाजार की गिरावट को देखकर डरें नहीं। अपनी SIP चालू रखें और इसे एक सेल (Sale) की तरह देखें, जहां आपको शेयर सस्ते में मिल रहे हैं। इसके साथ ही, किसी भी वित्तीय संकट से निपटने के लिए अपने पास 6 महीने के खर्च के बराबर एक ‘इमरजेंसी फंड' जरूर बनाकर रखें। अनुशासित निवेश ही आपको लंबी रेस का घोड़ा बनाएगा।


यह भी पढेंः- PNG वालों को बड़ा झटका: अब घर में नहीं रख पाएंगे LPG सिलेंडर, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश; जानें क्या है बड़ी वजह


Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। MoneysutraHub.in अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top